वर्ष का प्रथम त्यौहार
आज 2017 का हमारा पहला त्यौहार है| सारे देशवासी देश के विभिन्न प्रांतों में विभिन्न नामों से इस त्यौहार को मनाते आए हैं और हम सभी का मकसद एक ही है कि हमारा देश व हमारे सभी देशवासी खुशहाल रहे| आज सूर्य उत्तरायण होते हैं और नए फसलों की भी बहार होती है| हमारे पंजाब में इसे लौहड़ी कहते हैं, तो दक्षिण में पोंगल कहते हैं| हमारे यहाँ नई फसली चावल का मीठा व नमकीन व्यंजन तैयार किया जाता है और इस व्यंजन का नाम भी पोंगल है| कुछ लोग आज नदी स्नान करते हैं और आज के दिन दान की भी परंपरा रही है| आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसी कारण आज के दिन को मकर संक्रांति भी कहते हैं| कुछ लोग आज चूड़ा-दही खाते हैं। मेरी तरफ से हमारे सभी पाठकों सहित सभी वैश्विक नागरिकों को मकर संक्रांति की ढेर सारी बधाइयाँ| सभी खुश रहे, आबाद रहे और खुब तरक्की करिए|