वर्ष का प्रथम त्यौहार
आज 2017 का हमारा पहला
त्यौहार है| सारे देशवासी देश के विभिन्न प्रांतों में विभिन्न नामों से इस
त्यौहार को मनाते आए हैं और हम सभी का
मकसद एक ही है कि हमारा देश व हमारे सभी देशवासी खुशहाल रहे|
आज सूर्य
उत्तरायण होते हैं और नए फसलों की भी बहार होती है| हमारे पंजाब में इसे लौहड़ी
कहते हैं, तो दक्षिण में पोंगल कहते हैं| हमारे यहाँ नई फसली चावल का मीठा व नमकीन
व्यंजन तैयार किया जाता है और इस व्यंजन का नाम भी पोंगल है| कुछ लोग आज नदी स्नान
करते हैं और आज के दिन दान की भी परंपरा रही है| आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश
करते हैं और इसी कारण आज के दिन को मकर संक्रांति भी कहते हैं| कुछ लोग आज चूड़ा-दही खाते हैं।
मेरी तरफ से
हमारे सभी पाठकों सहित सभी वैश्विक नागरिकों को मकर संक्रांति की ढेर सारी
बधाइयाँ|
सभी खुश रहे, आबाद रहे और खुब तरक्की करिए|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आप अपने विचार हमें बताकर हमारी मदद कर सकते हैं ताकि हम आपको बेहतरीन सामग्री पेश कर सकें।
हम आपको बेहतर सामग्री प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमें आपके सहयोग की भी आवश्यकता है। अगर आपके पास कोई सवाल हो, तो आप टिप्पणी बक्से में भरकर हमें भेज सकते हैं। हम जल्द आपका जवाब देंगे।