संदेश

नमस्कार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
कुमारवाणी पर आपका स्वागत है।

बहुत गलत बात है!!!

आज मैं भोर ४ बजे ही उठा ताकि आज के सारे लंबित कार्य निपटा सकूँ और उसके लिए मैं कल रात ग्यारह बजे ही सो गया। असल में यह नित्यक्रम बन चुका था और इसी समय मैं आठ या नौ बजे तक कुमारवाणी के लिए काम करता था।  इसे अभी भी थोड़े बदलाव की जरूरत है लेकिन पिछले दो दिनों से कोई काम समयबद्ध नहीं हो रहा था जिसके कारण मैं आलेख प्रकाशित नहीं कर पाया। अब मुझे कुमारवाणी पर विषयवार काम करना होगा लेकिन इस बार थोड़ी विलंब के कारण होगी। मैं जानता हूँ कि यह बहुत गलत बात है और मैं उसे बदलने की कोशिश भी कर रहा हूँ लेकिन इस ठंडी ने भी परेशान कर रखा है। यह आज का पहला आलेख है और आप इसे मेरे माफीनामा के तौर पर स्वीकार सकते हैं। लेकिन आपको कोई दुविधा न हो इसीलिए मैं बताना चाहता हूँ कि आज मेरे आलेख प्रकाशित भी होंगे और आप उन्हें उतने ही चाव से पढ़ भी सकेंगे।

नमस्ते

चित्र
नमस्ते मित्रों, मैं आपका मित्र कुमार हूँ। मैं इस सजाल के माध्यम से आपके सामने अपने कुछ भाव रखूँगा। आशा है कि आपको मेरे आलेख पसंद आएँगे।
यहाँ मानक हिंदी के संहितानुसार कुछ त्रुटियाँ हैं, जिन्हें सुधारने का काम प्रगति पर है। आपसे सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। अगर आप यहाँ किसी असुविधा से दो-चार होते हैं और उसकी सूचना हमें देना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क प्रपत्र के जरिये अपनी व्यथा जाहिर कीजिये। हम यथाशीघ्र आपकी पृच्छा का उचित जवाब देने की चेष्टा करेंगे।