कुमारवाणी पर आपका स्वागत है।

क्रोध टालने के सात रामबाण

कैसे क्रोध रोकें???
हम सभी कभी न कभी कुछ ऐसे हालातों से मिल जाते हैं जहाँ से पीछे हटना नामुमकिन साबित होता है और इनमें से एक हमारा क्रोध है। हम सभी क्रोध से दूर रहना चाहते हैं लेकिन न चाहते हुए भी इसके शिकार बन जाते हैं।
इस आलेख में हम इसी क्रोध को दूर करने के सात महत्वपूर्ण उपायों की चर्चा करेंगे जो निम्नलिखित हैं:
1. क्रोध रविवार को आए, तो कहिए- आज छुट्टी का दिन है।
2. सोमवार को आए, तो कहिए कि सप्ताह की शुरुआत है, आज नहीं करूँगा।
3. मंगलवार को आए, तो कहिए कि मंगल में अमंगल क्यों करूँ।
4. बुधवार को आए, तो कहिए कि बुध तो शुद्ध है, इसे अशुद्ध क्यों करूँ।
5. गुरुवार को आए, तो कहिए कि आज गुरु का दिन है। आज मन में शांति रखना है।
6. शुक्रवार को आए, तो कहिए कि आज भगवान को शुक्रिया अदा करने का दिन है।
7. और शनिवार को आए, तो कहिए कि शनि के दिन घर में शनिचर क्यों आए।

आप इन सप्त उपायों से अपने तनमन को प्रसन्न व क्रोध से दूर रख सकते हैं।
क्रोध से दूर रहें और खुश रहें। 
आशा है कि आपको यह आलेख अवश्य पसंद आएगा।

टिप्पणियाँ

यहाँ मानक हिंदी के संहितानुसार कुछ त्रुटियाँ हैं, जिन्हें सुधारने का काम प्रगति पर है। आपसे सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। अगर आप यहाँ किसी असुविधा से दो-चार होते हैं और उसकी सूचना हमें देना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क प्रपत्र के जरिये अपनी व्यथा जाहिर कीजिये। हम यथाशीघ्र आपकी पृच्छा का उचित जवाब देने की चेष्टा करेंगे।

लोकप्रिय आलेख

राजपूत इसलिए नहीं हारे थे

100 Most Effective SEO Strategies

कुछ गड़बड़ है

अतरंगी सफर का साथ

हिंदी या अंग्रेजी क्या चाहिए???

शब्दहीन

नामकरण- समीक्षा