कुमारवाणी पर आपका स्वागत है।

प्रधानमंत्रीजी को पत्र

प्रधानमंत्रीजी
मैं आपसे उम्र में बहुत छोटा हूँ लेकिन आपको एक सुझाव देना चाहता हूँ।
हमारे देश में संगणक, मोबाइल आदि उपकरणों की वृद्धि में उछाल आ रही है और अंतर्जाल सामग्री भी धीमी गति से ही सही लेकिन हमारी भाषाओं में आ भी रही है लेकिन हमारे लोग आज भी संगणक या मोबाइल पर हिंदी या अपनी भाषाओं में टंकन करने में पूर्णतः सक्षम नहीं है।
मैं इसीलिए आपसे अनुरोध करना चाहता हूँ कि आप संगणक निर्माता कंपनियों को आदेश दे कि वे बाजार में आनेवाले सभी संगणकों को हिंदी या कोई भी एक भारतीय भाषाओं के कुंजीपट अभिविन्यास से लैस करें ताकि हमारी भाषाएँ अधिक तरक्की कर सके।

अपेक्षा है कि आप इसपर उचित कदम उठाएँगे और मुझे प्रत्युत्तर जरूर देंगे।

संदर्भ: यह लेख प्रमं कार्यालय के आधिकारिक सजाल पर प्रमंजी को लिखा गया था।

टिप्पणियाँ

यहाँ मानक हिंदी के संहितानुसार कुछ त्रुटियाँ हैं, जिन्हें सुधारने का काम प्रगति पर है। आपसे सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। अगर आप यहाँ किसी असुविधा से दो-चार होते हैं और उसकी सूचना हमें देना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क प्रपत्र के जरिये अपनी व्यथा जाहिर कीजिये। हम यथाशीघ्र आपकी पृच्छा का उचित जवाब देने की चेष्टा करेंगे।

लोकप्रिय आलेख

राजपूत इसलिए नहीं हारे थे

100 Most Effective SEO Strategies

अतरंगी सफर का साथ

हिंदी या अंग्रेजी क्या चाहिए???

कुछ गड़बड़ है

शब्दहीन

नामकरण- समीक्षा