कुमारवाणी पर आपका स्वागत है।

अब हिंदी में भी बनवा सकेंगे अपना पारपत्र

हाँ, आपने सही सुना। अब आप अपना पारपत्र (पासपोर्ट) हिंदी में भी ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं।



स्त्रोत: गूगल


पारपत्र क्या है?

पारपत्र एक राष्ट्रीय सरकार द्वारा जारी वह दस्तावेज होता है जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है।

पारपत्र किसी व्यक्ति के चरित्र प्रमाणपत्र का सर्वश्रेष्ठ मुफीद माध्यम है क्योंकि इसे हासिल करने के लिये आपको हर उस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जो राष्ट्रीयतः महत्वपूर्ण होते हैं।


आखिरकार समस्या क्या थी?

पारपत्र की जरूरत आजकल आम हो गयी है लेकिन इसके लिये आवेदन करते समय तमाम लोगों को दिक्कतें होती थी क्योंकि इससे पहले पारपत्र आवेदन की भाषा केवल अंग्रेजी थी।


समाधान क्या हुआ

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब हिंदी में भी पारपत्र आवेदन किया जा सकेगा।
विदेश मंत्रालय ने इसके लिये पारपत्र सजाल पर इस सेवा को शुरु कर दिया है। इससे उनलोगों के लिये आवेदन करना आसान हो गया है जिन्हें अंग्रेजी टेढ़ी खीर लगती थी।


ऐसे उठाया गया कदम

महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा आधिकारिक भाषा हेतु बनायी संसदीय समिति की सिफारिशों को विदेश मंत्रालय द्वारा मान लिया गया है। समिति ने सन् 2011 में प्रतिवेदन (रिपोर्ट) सौंपा लेकिन अमलीजामा 2017 में पहनाया गया। समिति के सुझाव में उल्लेखित था कि सभी पारपत्र कार्यालयों में हिंदी में भरे गये आवेदनों को भी स्वीकारा जाना चाहिये। इसके साथ ही सभी पारपत्रों में प्रविष्टियाँ भी हिंदी में होनी चाहिये।

एक आधिकारिक आदेश (प्रति मिलते ही जोड़ा जायेगा) के मुताबिक राष्ट्रपतिजी द्वारा हाल में इन्हें स्वीकारा गया जिसके बाद अब लोग हिंदी में भी पारपत्र आवेदन कर सकेंगे।


अब क्या होगा

आवेदक सजाल पर हिंदी में मौजूदा प्रपत्रों को अधोभार (डाउनलोड) करेंगे और हिंदी में ही भरकर सजाल पर उद्भार करके पारपत्र हेतु आवेदन कर सकेंगे। प्रपत्र (फॉर्म) का भरा हुआ मुद्रण (प्रिटआउट) पारपत्र सेवाकेंद्र या स्थानीय पारपत्र कार्यालय में फिलहाल स्वीकृत नहीं है।



कैसे करें इसके लिए आवेदन?

जो लोग हिंदी में पारपत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको पारपत्र विभाग की सजाल पर जाना होगा। इसके बाद खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद प्रदत्त अनुप्रत्र (-फॉर्म) को अपने लेपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर अधोभार करना होगा। इसके बाद इस प्रपत्र को भरना होगा और पूरा प्रपत्र भरकर उद्भारित (अपलोड) करना होगा।
इसके बाद ऑनलाइन तरीके से शुल्क जमा करना पड़ेगा। आपके पास आपका पारपत्र दस्तावेज पुलिस सत्यापन पश्चात् पहुँच जायेगा।


आशा है कि आप पारपत्र की वर्तमान प्रक्रियाओं से अवगत हो गये होंगे। अगर अभी भी कोई दुविधा है तो आप हम हमसे संपर्क कर सकते हैं या फिर पारपत्र सेवाकेंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
यह पृष्ठ अंतिम बार 24 अप्रैल 2017 (1652 भामास) को अद्यतित हुयी।

टिप्पणियाँ

यहाँ मानक हिंदी के संहितानुसार कुछ त्रुटियाँ हैं, जिन्हें सुधारने का काम प्रगति पर है। आपसे सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। अगर आप यहाँ किसी असुविधा से दो-चार होते हैं और उसकी सूचना हमें देना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क प्रपत्र के जरिये अपनी व्यथा जाहिर कीजिये। हम यथाशीघ्र आपकी पृच्छा का उचित जवाब देने की चेष्टा करेंगे।

लोकप्रिय आलेख

राजपूत इसलिए नहीं हारे थे

100 Most Effective SEO Strategies

हिंदी या अंग्रेजी क्या चाहिए???

कुछ गड़बड़ है

अतरंगी सफर का साथ

शब्दहीन

नामकरण- समीक्षा